हरिपुरकलां स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विशिष्ट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एकता मिशन की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें 10 लोगों को नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसमें शिक्षा एवं लोक भाषा के क्षेत्र में समाज सेवी डॉ. राजे नेगी, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान विप्र, वर्ल्ड मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव, आरटीआई कार्यकर्ता अजय कुमार, चित्रकारिता के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजेश चंद्रा, योग के क्षेत्र में योगाचार्य विक्रम सिंह रावत एवं चंद्रकांत, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल खिलाड़ी साक्षी चौहान, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में दिनेश शर्मा को नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तराखंड रत्न के सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर मोहित नवानि, बलबीर चौहान, मनोज जखमोला, सुनील जुगलान, दीपक जखमोला, विक्रांत भारद्वाज, राजन बडोनी, मनोज शर्मा, शशांक गोयल, ग्राम प्रधान हरिपुर गीताजंली जखमोला, लक्ष्मी देवी, मंजु देवी आदि उपस्थित थे।